पहचानपत्र के बिना नहीं डाल सकेंगे वोट:बरेली में 23 अक्टूबर को मतदान, शराब बिक्री पर रोक
बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। प्रशासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान के दिन जिले में ड्राई डे रहेगा। मतदाताओं को वोट डालने के लिए पहचानपत्र लाना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक का आदेश दिया है। 23 अक्तूबर को देशी शराब, कंपोजिट, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें, बार, सीएसडी डिपो और सैन्य कैंटीनों में बिक्री व आपूर्ति नहीं होगी। इस चुनाव में कुल 17 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और सपा के हाजी दानिश अख्तर के अलावा 15 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। वोटर कार्ड न होने पर मतदाता आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या सरकारी सेवा पहचानपत्र जैसे 10 वैकल्पिक दस्तावेज दिखा सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)