7 को कुचलने वाली कार का मालिक दवा कंपनी मैनेजर:चालक सेल्समैन, 3 की मौत 4 घायल, शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

Oct 18, 2026 - 14:16
0
7 को कुचलने वाली कार का मालिक दवा कंपनी मैनेजर:चालक सेल्समैन, 3 की मौत 4 घायल, शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप
बलरामपुर में शनिवार रात हुए हादसे में तीन लोगों की मौत होने के बाद कार सवारों की पहचान सामने आई है। फोर्ड कार सीतापुर के लहरपुर निवासी आदर्श यादव की बताई जा रही है। हादसे के वक्त कार प्रदीप यादव चला रहे थे। दोनों सिद्धार्थनगर के इटवा में एक डॉक्टर की जन्मदिन पार्टी में जा रहे थे। हादसे के बाद कार में शराब की बोतल, पानी की बोतल और नमकीन के पैकेट पड़े मिले। आरोप है कि चालक नशे में था और इससे पहले रास्ते में एक-दो मोटरसाइकिलों को भी टक्कर मारी थी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार, 17 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के बेलहा गांव में दुर्गा मंदिर के सामने हुई। आरती के बाद कुछ लोग सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे थे। इसी दौरान गौरा रोड की ओर से आई फोर्ड कार ने वहां बैठे लोगों को रौंद दिया। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में तीन की मौत, पांच घायल हादसे में पाटेश्वरी प्रसाद (42), मनोज सिंह (51) और गणेश पांडेय (45) की जान चली गई। पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। कार मालिक मैनेजर, चालक सेल्समैन जानकारी के मुताबिक, कार मालिक आदर्श यादव दवा कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि प्रदीप यादव सेल्समैन बताए जा रहे हैं। दोनों सीतापुर जिले के लहरपुर के रहने वाले हैं। वे सिद्धार्थनगर के इटवा में एक डॉक्टर के यहां जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। कार में मिली संदिग्ध चीजों और नशे में गाड़ी चलाने के आरोपों की जांच की जा रही है। 10 से 15 किमी दूर मिली कार, चालक हिरासत में बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटनास्थल से करीब 10 से 15 किलोमीटर दूर कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया। यह भी चर्चा है कि कार सवार वाहन छोड़कर बस से भागने की कोशिश में थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की वजह और आरोपों की पुष्टि की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User