फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान ने किए मां शीतला के दर्शन:मैनपुरी में नवरात्रि में भाई और पिता के साथ पहुंचीं मंदिर, महाकाली के भी दर्शन किए
फिल्म अभिनेत्री सोनल चौहान ने नवरात्रि के मौके पर मैनपुरी पहुंचकर मां शीतला देवी और श्री महाकाली मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मां भगवती के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके भाई विक्रम चौहान, पिता रघुराज चौहान के साथ राहुल राठौर, अजीत भदौरिया, कृष्णा वीर, सौरभ दुबे और उदयवीर यादव भी मौजूद रहे। सोनल चौहान ने शीतला माता मंदिर में विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद वह श्री महाकाली मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवार की खुशहाली की कामना की। नवरात्रि के दौरान इन मंदिरों में श्रद्धालुओं की खास भीड़ उमड़ रही है। अभिनेत्री सोनल चौहान का मैनपुरी के इन प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन करना उनकी धार्मिक आस्था को दिखाता है। मां शीतला देवी मंदिर और श्री महाकाली मंदिर मैनपुरी जिले के अहम धार्मिक स्थल हैं, जहां नवरात्रि में दूर-दराज से भक्त पूजा के लिए आते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)