मथुरा में बेटे के जन्मदिन पर जीजा-साले की मौत:खडैहरा मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक, दोनों मिठाई लेने निकले थे

Oct 19, 2026 - 21:00
0
मथुरा में बेटे के जन्मदिन पर जीजा-साले की मौत:खडैहरा मोड़ पर पेड़ से टकराई बाइक, दोनों मिठाई लेने निकले थे
मथुरा के बलदेव में रविवार-सोमवार देर रात सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों बाइक से मिठाई लेने निकले थे। छिबराऊ बंबा के पास खडैहरा मोड़ पर उनकी रॉयल एनफील्ड हंटर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस घर में बेटे के जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां कुछ ही देर में चीख-पुकार मच गई। बाइक से मिठाई लेने निकले नगला गिरधर निवासी नेम सिंह के बेटे सुभाषचंद्र के परिवार में सोमवार को जन्मदिन का कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए गोवर्धन रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी निवासी मनोज अपनी पत्नी के साथ आया था। मनोज और सुभाषचंद्र आपस में जीजा-साले बताए गए हैं। रात करीब 12 बजे पार्टी के दौरान मिठाई खत्म हो गई। इसके बाद दोनों रॉयल एनफील्ड बाइक से मिठाई लेने के लिए निकल पड़े। मोड़ पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक बताया गया कि छिबराऊ बंबा के पास खडैहरा मोड़ पर बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ देर पहले जन्मदिन मनाया जा रहा था, वहां मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को पोस्टमार्टम गृह पर दोनों परिवारों के लोग मौजूद रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User