फीमऑरा फेस्टिव प्रदर्शनी:लकी ड्रॉ विजेताओं को मिले इनाम
गाज़ियाबाद। द फेस्टिव एडिट का भव्य समापन हुआ। फीमऑरा फेस्टिव एवं वेडिंग प्रदर्शनी में कई लोग उमड़े। 1,500 या उससे अधिक की खरीद पर खरीदारों को आकर्षक उपहार दिए गए। साथ ही, 5,000 की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन दिए गए और प्रति घंटे निकाले गए लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले सभी स्टॉल धारकों को आयोजकों की ओर से स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर देवेन्द्र हितकारी, अखिलेन्द्र गर्ग, राजीव गोयल, पुनीत गुप्ता, कपिल, सौरभ अग्रवाल, वृंदा, सृष्टि अग्रवाल एवं नीतू सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। आयोजक सी.ए. डॉ. विनय मित्तल ने प्रदर्शनी की सफलता में योगदान देने वाले सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रथम प्रदर्शनी में ही शहरवासियों से मिला यह स्नेह आयोजकों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)