फिरोजाबाद में 17 घंटे से बारिश, खेतों-मोहल्लों में भरा पानी:मिर्च-धान और बाजरा की फसल को नुकसान, दीवार गिरने से महिला घायल

Sep 26, 2026 - 18:10
0
फिरोजाबाद में 17 घंटे से बारिश, खेतों-मोहल्लों में भरा पानी:मिर्च-धान और बाजरा की फसल को नुकसान, दीवार गिरने से महिला घायल
फिरोजाबाद में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार शाम 5:30 बजे तक जारी रही। करीब 17 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जनजीवन प्रभावित रहा। नारखी क्षेत्र में खेतों में पानी भरने से मिर्च, धान और बाजरा की फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा से कई खेतों में खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। वहीं, जसराना के कबिलपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे कच्ची दीवार गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिर्च के खेतों में करीब 3 इंच पानी भरा नारखी क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण मिर्च के खेत करीब 3 इंच पानी में डूब गए। किसान ट्रॉली और अन्य साधनों से खेतों से पानी निकालते नजर आए। किसान धीरेंद्र ने बताया कि खेतों में पानी भरने से मिर्च के पौधों को भारी नुकसान की आशंका है। तेज हवा से धान और बाजरा की फसल गिरी बारिश के साथ चली तेज हवा से कई खेतों में धान और बाजरा की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। कुछ खेतों में तैयार धान की फसल भी गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में पानी ज्यादा देर तक रहने पर फसल को और नुकसान हो सकता है। कच्ची दीवार गिरने से महिला मलबे में दबी जसराना क्षेत्र के कबिलपुर गांव में शनिवार दोपहर बारिश के दौरान मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में रेशमा बेगम पत्नी साजन अली मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों के मुताबिक, रेशमा घर के बाहर रखी चारपाई लेने जा रही थीं। इसी दौरान कमजोर हो चुकी दीवार उनके ऊपर गिर गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को निकाला दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबा हटाकर रेशमा बेगम को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उन्हें सीएचसी जसराना लेकर पहुंचे। गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर सीएचसी में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। रविवार को भी बारिश का अनुमान मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। शनिवार शाम 5:30 बजे फिरोजाबाद में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास होने लगा। शुक्रवार दोपहर 1 बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User