फिरोजाबाद में 21 उप निरीक्षकों के तबादले:कई को मिली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी, थानों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में भी नई तैनाती

Oct 04, 2026 - 11:48
0
फिरोजाबाद में 21 उप निरीक्षकों के तबादले:कई को मिली चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी, थानों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में भी नई तैनाती
फिरोजाबाद की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में फेरबदल किया गया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड की 3 अक्टूबर को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने 21 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। इनमें कई उप निरीक्षकों को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि कुछ को थानों और पुलिस की विभिन्न इकाइयों में नई तैनाती दी गई है। कौशल किशोर शर्मा को चौकी प्रभारी कैला देवी थाना उत्तर, प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी गांधी पार्क थाना उत्तर और नवीन कुमार को चौकी प्रभारी महावीर नगर थाना दक्षिण बनाया गया है। रवि शंकर निषाद को चौकी प्रभारी मदनपुर थाना सिरसागंज की जिम्मेदारी मिली है। प्रमोद कुमार राय को चौकी प्रभारी गांछ थाना नारखी, आदित्य कुमार को चौकी प्रभारी जौंधरी थाना नारखी, राजनारायण को चौकी प्रभारी नगला बीच थाना रजावली और कृष्ण कुमार को चौकी प्रभारी हाथवंत थाना खैरगढ़ नियुक्त किया गया है। सोनू कुमार को चौकी प्रभारी आगरा गेट थाना शिकोहाबाद, अवनीश कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा थाना मक्खनपुर, लाखन सिंह को चौकी प्रभारी सुराया थाना एका और दर्शन सिंह को चौकी प्रभारी चंद्रवार गेट थाना बसई मोहम्मदपुर बनाया गया है। अतुल शर्मा को चौकी प्रभारी ब्रह्मदेव थाना नारखी, हरेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी कायथा थाना नारखी और अरुण कुमार को चौकी प्रभारी रामनगर थाना लाइनपार की जिम्मेदारी दी गई है। थानों और साइबर सेल में भी तैनाती शावेज चौधरी को थाना उत्तर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। निशांत पायल को थाना एका में वरिष्ठ उप निरीक्षक की जिम्मेदारी मिली है। ओमवीर सिंह को थाना एका, रियाजुद्दीन को थाना नारखी और नरेश कुमार को थाना शिकोहाबाद में तैनाती दी गई है। अनु चौधरी को साइबर सेल भेजा गया है। तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश एसपी ने सभी संबंधित उप निरीक्षकों को तत्काल आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों से अनुपालन आख्या भी भेजने को कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User