आराधना मिश्रा ‘मोना’ बनीं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष:औरैया में कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, इमरान मसूद कार्यकारी अध्यक्ष बने
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव के बाद आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर औरैया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। रविवार सुबह 10 बजे कार्यकर्ताओं ने सांई मंदिर में मिठाई बांटकर आराधना मिश्रा को बधाई दी। आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने अजय राय की जगह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली है। वह प्रतापगढ़ की रामपुर खास विधानसभा सीट से विधायक हैं और कांग्रेस विधायक दल की नेता भी रह चुकी हैं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। संगठन मजबूत करने पर जोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस में इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया है। इस मौके पर श्रीधर मखलू पांडे, प्रेमचन्द्र गुप्ता, प्रवीण गुप्त, प्रदीप यादव, हेमा राठौर, संदीप चक, शंकर बाबू, प्रदीप सिंह, शब्बीर मुहम्मद, काशीनाथ चतुर्वेदी, किरन वीरेंद्र, रजनी किशोरी, सुनील यादव, ओमनारायण सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)