फिरोजाबाद में हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत:कई लोग घायल, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा

Oct 18, 2026 - 15:55
0
फिरोजाबाद में हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत:कई लोग घायल, ओवरटेक करने के दौरान हुआ हादसा
फिरोजाबाद में मक्खनपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एंबुलेंस से अस्पताल भेजे गए घायल हादसे की सूचना मिलते ही मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। ओवरटेक के दौरान टक्कर की आशंका इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। उनके नाम और अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User