फिरोजाबाद में जमीन विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:ब्लॉक के सामने चले चप्पल-थप्पड़, पुलिस जांच में जुटी
फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र में ब्लॉक के सामने जमीन के विवाद को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में चप्पल और थप्पड़ चलने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो मंगलवार सुबह सोशल सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सामने आया है।
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई देने की बात सामने आई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पुलिस विवाद के कारणों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले से संबंधित कोई तहरीर नहीं आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)