राममंदिर चढ़ावा चोरी केस में जब्त दो कारें छोड़ी जाएंगी:कोर्ट ने दिया आदेश, आरोपियों के परिजनों ने अर्जी लगाई थी

Oct 13, 2026 - 08:54
0
राममंदिर चढ़ावा चोरी केस में जब्त दो कारें छोड़ी जाएंगी:कोर्ट ने दिया आदेश, आरोपियों के परिजनों ने अर्जी लगाई थी
अयोध्या राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस द्वारा जब्त की गई दो कारों को छोड़ने का आदेश अदालत ने दिया है। विशेष न्यायाधीश, एंटी करप्शन कोर्ट ने पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद दोनों गाड़ियों को उनके रजिस्टर्ड मालिकों को सौंपने की अनुमति दी। इसके लिए निर्धारित जमानत राशि का बंधपत्र जमा करना होगा। आरोपियों के परिजनों ने लगाई थी अर्जी मामले में आरोपियों के परिजन रवीन्द्र कुमार और अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में कारों को रिलीज करने के लिए अर्जी दी थी। इस पर अदालत ने संबंधित थाने से रिपोर्ट मांगी थी। इसके लिए 12 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी। पुलिस की रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत ने दोनों कारों को छोड़ने का आदेश दे दिया। बंधपत्र संबंधी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद गाड़ियां संबंधित थाने से उनके रजिस्टर्ड मालिकों को सौंप दी जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User