फिरोजाबाद में कोचिंग से लौट रही बहन से छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को घेरकर पीटा, बोला- जान से मारने की धमकी दी

Sep 24, 2026 - 22:56
0
फिरोजाबाद में कोचिंग से लौट रही बहन से छेड़छाड़:विरोध करने पर भाई को घेरकर पीटा, बोला- जान से मारने की धमकी दी
फिरोजाबाद में बहन को परेशान किए जाने का विरोध करना उसके भाई को महंगा पड़ गया। आरोप है कि 24 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे कोचिंग सेंटर के पास 10 से 15 युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह मौके से निकलने के बाद उसने थाना उत्तर पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बहन को परेशान करने का विरोध किया था आनंद नगर, ककरऊ कोठी निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन एक साइंस इंस्टीट्यूट में कोचिंग जाती है। आरोप है कि पिछले कुछ समय से एक युवक उसकी बहन का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। इसको लेकर पीड़ित ने आरोपी युवक का विरोध किया था। पीड़ित के मुताबिक, इसी बात को लेकर आरोपी उससे नाराज था। 24 सितंबर की शाम वह कोचिंग सेंटर के पास पहुंचा था। छुट्टी के समय आरोपी अपने एक साथी और 10 से 15 अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गया। घेरकर मारपीट करने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से वह बचने की कोशिश करता रहा। आरोप है कि इस दौरान युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों से बचकर मौके से निकल पाया। इसके बाद वह थाना उत्तर पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User