फिरोजाबाद में ठेका सफाई कर्मचारियों का धरना:10 हजार रुपए वेतन में परिवार चलाना मुश्किल, 15 हजार मानदेय की मांग
फिरोजाबाद में नगर निगम के अधीन लायंस सर्विसेज कचरा संग्रह सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर 1 बजे नगर निगम परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर आयुक्त के नाम सहायक नगर आयुक्त रविन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। 10 हजार के वेतन में खर्च चलाना मुश्किल कर्मचारियों ने बताया कि वे सुबह से घर-घर जाकर कचरा संग्रह करने का काम करते हैं। उनका कहना है कि मौजूदा महंगाई में करीब 10 हजार रुपए मासिक वेतन में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। संघ ने आगरा नगर निगम की तर्ज पर लायंस सर्विसेज में कार्यरत हेल्पर, ड्राइवर और सुपरवाइजरों का मानदेय बढ़ाकर करीब 15 हजार रुपए करने की मांग की है। हटाए कर्मचारियों की बहाली और एरियर भुगतान की मांग कर्मचारियों ने कार्य से हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने की मांग की। इसके अलावा शासनादेश के अनुसार बकाया एरियर का भुगतान और आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाओं एवं वेतन संबंधी प्रावधानों का पूरा लाभ देने की मांग भी की। संघ का आरोप है कि कर्मचारियों को शासन के निर्धारित प्रावधानों का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। मांग पूरी नहीं हुई तो हड़ताल की चेतावनी उत्तर प्रदेशीय ठेका सफाई कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे। संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी सेवा प्रदाता कंपनी और नगर निगम प्रशासन की होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)