फीस न जमा होने से घर से निकली छात्रा:कासगंज में पुलिस और लोगों ने जुटाए ₹60,200, पढ़ाई जारी रखने में की मदद

Oct 11, 2026 - 15:29
0
फीस न जमा होने से घर से निकली छात्रा:कासगंज में पुलिस और लोगों ने जुटाए ₹60,200, पढ़ाई जारी रखने में की मदद
कासगंज में फीस जमा न होने से परेशान होकर घर से निकली 16 साल की छात्रा को पुलिस और स्थानीय लोगों ने मदद दी है। उन्होंने मिलकर ₹60,200 जुटाए, जिससे छात्रा की पढ़ाई जारी रह सके। 9 अक्टूबर की रात पुलिस को एक नाबालिग लड़की घूमती मिली। पूछताछ में उसने अपना नाम लूसी पासवान (16) और पता गाजीपुर बताया। लूसी ने बताया कि वह घर की आर्थिक तंगी और फीस जमा न होने से नाराज होकर निकली थी। पुलिस ने लूसी को वन स्टॉप सेंटर भेजा और परिजनों को सूचना दी। 11 अक्टूबर को उसकी मां और भाई कासगंज पहुंचे। पुलिस ने लूसी को परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि लूसी 11वीं कक्षा में पढ़ती है और उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जो प्रतिदिन करीब ₹200 कमाते हैं। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण लूसी की फीस जमा नहीं हो पा रही थी। लूसी की पढ़ाई जारी रखने के लिए कोतवाली के पुलिसकर्मियों और कुछ स्थानीय लोगों ने मिलकर ₹60,200 की आर्थिक सहायता जुटाई। पुलिस की इस पहल पर परिवार ने आभार जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User