पहला मैच साई और दूसरा भानु प्रताप क्लब ने जीता:प्रयागराज में निर्वाणानंद अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को 2 मुकाबले हुए
प्रयागराज के ईश्वर शरण इंटर कॉलेज मैदान पर खेले जा रहे निर्वाणानंद अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में साई क्रिकेट क्लब ने एसए इंडोर क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने एसएचवाई क्रिकेट क्लब को 9 रन से मात दी। एसए इंडोर क्लब 85 रन पर ढेर, साई ने 6 विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य पहले मुकाबले में टॉस जीतकर एसए इंडोर क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी की। टीम की पूरी पारी निर्धारित ओवर से पहले ही 85 रन पर सिमट गई। हिमांशु और मोहम्मद इस्माइल ने 17-17 रन बनाए। शिवम यादव ने 15 और आदित्य राज ने 12 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साई क्रिकेट क्लब की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। हालांकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाल लिया। सत्यार्थ केशरवानी ने 37 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। सूरज पटेल ने 18 और ऋतिक पटेल ने 16 रन बनाए। साई क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट खोकर 86 रन बनाकर मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया। गेंदबाजी में आयुष त्रिपाठी और मोहम्मद इस्माइल ने 3-3 विकेट लेकर एसए इंडोर क्लब की पारी समेटने में अहम भूमिका निभाई। भानु प्रताप सिंह क्लब ने 103 रन बनाए, एसएचवाई क्लब 94 पर सिमटा दूसरे मुकाबले में भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 103 रन बनाए। मनीष शर्मा ने 32 रन की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। रितेश यादव ने 15 रन जोड़े। अतिरिक्त रनों ने भी टीम के स्कोर को बढ़ाने में योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएचवाई क्रिकेट क्लब के लिए देवेंद्र यादव ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 53 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। पूरी टीम 94 रन पर सिमट गई। इस तरह भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने रोमांचक मुकाबला 9 रन से अपने नाम कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)