फ्लाईओवर से उछलकर सर्विस रोड पर गिरे युवक की मौत:गाजीपुर में सुबह टहलने निकले एलएलबी छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होनी थी शादी

Oct 02, 2026 - 14:45
0
फ्लाईओवर से उछलकर सर्विस रोड पर गिरे युवक की मौत:गाजीपुर में सुबह टहलने निकले एलएलबी छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, होनी थी शादी
बिरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से 28 वर्षीय ललित कुमार की मौत हो गई। हादसा वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बिरनो थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि ललित फ्लाईओवर से उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरे। गन्नापुर निवासी ललित कुमार सुबह टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान गाजीपुर से मऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल ललित को बिरनो सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। एलएलबी की पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी ललित दो भाइयों में छोटे थे। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे थे। पिता श्रीनाथ राम ने बताया कि परिवार ललित की शादी की तैयारी कर रहा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अज्ञात वाहन चालक की तलाश बिरनो थाना प्रभारी पन्ने लाल यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User