पहले मारपीट-एससी एक्ट की FIR, फिर रकम मांगी:अलीगढ़ में एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Oct 04, 2026 - 18:54
0
पहले मारपीट-एससी एक्ट की FIR, फिर रकम मांगी:अलीगढ़ में एससीएसटी एक्ट के दुरुपयोग का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
गांधीपार्क क्षेत्र के डोरी नगर में एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे को लेकर नया विवाद सामने आया है। एक युवक ने दूसरे पक्ष पर पहले उसके पिता के खिलाफ मारपीट और एससी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने और फिर केस खत्म कराने के बदले रकम मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस को बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपे जाने की बात कही गई है। डोरी नगर निवासी सचिन जादौन ने रिपोर्ट में बताया कि 8 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे उनके पिता यशपाल सिंह जादौन घर के बाहर टहल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गली में रहने वाला मनवीर सिंह नशे की हालत में उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। सचिन के मुताबिक, घर की महिलाओं को असहज स्थिति में देखकर उन्होंने मनवीर को वहां से आगे जाने के लिए कहा। आरोप है कि इस पर मनवीर ने उनके साथ भी अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख उनके पिता डरकर घर के अंदर चले गए। सचिन का आरोप है कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि मनवीर ने उनके पिता के खिलाफ गांधीपार्क थाने में मारपीट और एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद सचिन ने मनवीर के परिवार से बातचीत की। आरोप है कि मुकदमा वापस लेने के नाम पर पहले 35 हजार रुपये और बाद में एक लाख रुपये की मांग की गई। रकम नहीं देने पर सचिन और उनके परिवार को बर्बाद करने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है। सचिन ने पुलिस को बातचीत से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User