बरेली से पीडीए साइकिल यात्रा शुरू:9 अक्टूबर को सैफई पहुंचेगी, नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम
बरेली में सांसद आंवला नीरज मौर्य के कार्यालय से श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर पीडीए साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा 4 अक्टूबर को बरेली से शुरू होकर 9 अक्टूबर को सैफई पहुंचेगी। साइकिल यात्रा को समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता मयंक शुक्ला और पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों और समाजवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। साइकिल यात्रा के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)