पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में दो सगे भाई गिरफ्तार:पुलिस ने नहर पुलिया से पकड़ा, हत्या में इस्तेमाल 2 बांस के डंडे बरामद
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पहलवान ब्रह्मानंद यादव हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। मंगलवार शाम पुलिस ने उन्हें गिठनी बाजार नहर पुलिया के पास से पकड़ा। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो बांस के डंडे बरामद किए गए। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 22 सितंबर को हुई थी हत्या कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि 22 सितंबर को भकठान (गोसाईपुर) गांव निवासी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या हुई थी। उनके बड़े भाई रमाकांत यादव की तहरीर पर राकेश यादव, छबिराम, अजय और अभिमन्यु के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया था। वीडियो फुटेज से सामने आए दो नाम पुलिस के अनुसार, वीडियो फुटेज और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच में रामस्वरूप यादव और संजय यादव के नाम सामने आए। इसके बाद दोनों के नाम मुकदमे में बढ़ाए गए। 24 सितंबर को राकेश यादव, अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव और संजय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विवेचना में 7 और नाम सामने आए पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान सात और आरोपियों के नाम सामने आए। इन्हें भी मुकदमे में शामिल किया गया। इसी क्रम में सूचना के आधार पर सुरेंद्र यादव और योगेंद्र यादव को गिठनी बाजार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बरामद किए दो बांस के डंडे पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो बांस के डंडे बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार शाम कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रधानी चुनाव की रंजिश का पुलिस ने बताया कारण पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रमाकांत यादव गांव के प्रधान हैं। आरोपियों ने दावा किया कि प्रधान बनने के बाद रमाकांत यादव, उनके भाई ब्रह्मानंद यादव और श्रीकांत यादव उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी देते थे और परेशान करते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 18 मई 2026 को ब्रह्मानंद यादव ने अपने बाहरी लोगों और परिजनों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की थी। इस मामले में खलीलाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार, इसी पुरानी रंजिश के चलते ब्रह्मानंद यादव की हत्या की योजना बनाई गई। आरोप है कि आगामी प्रधानी चुनाव में रमाकांत यादव को हराने के लिए भी साजिश रची गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)