नवाबगंज में दशहरा मेला:झंडा यात्रा के साथ रामलीला मैदान पहुंची शोभायात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत

Oct 06, 2026 - 21:44
0
नवाबगंज में दशहरा मेला:झंडा यात्रा के साथ रामलीला मैदान पहुंची शोभायात्रा, नगरवासियों ने किया स्वागत
बरेली के नवाबगंज में मंगलवार को झंडा यात्रा के साथ विशाल दशहरा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले के शुभारंभ के अवसर पर नगर के मुख्य मार्ग से रामलीला ग्राउंड तक झंडा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नगरवासी एवं रामलीला समिति से जुड़े पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। पूरे मार्ग पर लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल दिखाई दिया। झंडा यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। यात्रा के रामलीला ग्राउंड पहुंचने के बाद विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर भी आयोजकों की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम में नवाबगंज विधायक डॉ. एम.पी. आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरेन्द्र सिंह राठौर, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, मेला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह गंगवार सहित रामलीला सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User