फफूंद-औरैया मार्ग पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर:घायल किशोरी की मौत, किशोर गंभीर

Oct 19, 2026 - 11:46
0
फफूंद-औरैया मार्ग पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर:घायल किशोरी की मौत, किशोर गंभीर
औरैया के फफूंद-औरैया मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर और किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। किशोरी की सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार दोपहर करीब चार बजे नगर का 17 वर्षीय किशोर बाइक से औरैया जा रहा था। मुरादगंज तिराहे पर उसे 15 वर्षीय किशोरी मिली, जिसे उसने बाइक पर बैठा लिया। देवपुर और शेरपुर सरैया के बीच जल निगम के बोरिंग कार्य में लगे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिचौली अस्पताल पहुंचाया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज वहां से किशोरी को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया था, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका की मां रेखा देवी ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User