फफूंद रेलवे स्टेशन पर DFC लाइन पर ट्रेन से हादसा:दिबियापुर के राकेश वर्मा की मौत, चार दिन बाद रिश्तेदारी से लौटे थे

Oct 07, 2026 - 15:40
0
फफूंद रेलवे स्टेशन पर DFC लाइन पर ट्रेन से हादसा:दिबियापुर के राकेश वर्मा की मौत, चार दिन बाद रिश्तेदारी से लौटे थे
दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक बजे DFC रेलवे लाइन की चपेट में आने से फफूंद थाना क्षेत्र के नरियापुरवा गांव निवासी राकेश वर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। राकेश वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राकेश वर्मा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में दुख छा गया। परिजनों का बुरा हाल है। जानकारी पुलिस को दी गई राकेश वर्मा के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। उनका छोटा बेटा बेंगलुरु में एयरफोर्स में कार्यरत है। राकेश चार दिन बाद रिश्तेदारी से लौटे थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User