विकास भवन में कल से 'विकास चित्र प्रदर्शनी':चित्रों से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Oct 07, 2026 - 15:40
0
विकास भवन में कल से 'विकास चित्र प्रदर्शनी':चित्रों से मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
सेवा संकल्प अभियान के तहत देवरिया के विकास भवन परिसर में गुरुवार से तीन दिवसीय विकास चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार सुबह 11 बजे जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। प्रदर्शनी में केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और महत्वपूर्ण निर्णयों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं की जानकारी को सरल, सहज और प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाना है। चित्रों के जरिए नागरिकों को बताया जाएगा कि किस योजना का क्या उद्देश्य है और पात्र लाभार्थी उसका कैसे लाभ उठा सकते हैं। जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में विकास भवन पहुंचकर इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें। प्रशासन का कहना है कि यह प्रदर्शनी आम लोगों को शासन की जनकल्याणकारी पहलों को करीब से समझने और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ लेने के लिए प्रेरित करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User