फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से छात्रा को किया बदनाम:प्रयागराज में फोटो-वीडियो पोस्ट कर लिखीं अश्लील बातें, पुलिस ने भेजा जेल
प्रयागराज में बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाला युवक कुछ दिन पहले गांव लौटा तो एक बीए छात्रा की तस्वीर और वीडियो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट करने लगा। पोस्ट में आपत्तिजनक गालियां लिखी जाती थीं। हालात यह हुए कि छात्रा ने कॉलेज जाना तक बंद कर दिया। परिवार ने पुलिस से शिकायत की तो मामला दर्ज हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पढ़िए पूरा मामला
मामला एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के चिरैया का पुरवा (बिसौना) गांव का है। यहां रहने वाले अशोक कुमार यादव ने 23 सितंबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी की तस्वीर और वीडियो फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही है। पोस्ट के साथ अभद्र टिप्पणियां और गालियां भी लिखी जा रही थीं। तीन महीने से चल रहा था विवाद
परिवार के मुताबिक, इस घटना से वे करीब तीन महीने से परेशान थे। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद छात्रा मानसिक तनाव में आ गई और उसका कॉलेज आना-जाना भी बंद हो गया। परिवार ने पुलिस को इंस्टाग्राम की संबंधित आईडी, फोटो और वीडियो समेत अन्य साक्ष्य भी सौंपे।
गांव लौटने के बाद बढ़ी परेशानी
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है और बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। कुछ दिन पहले ही वह गांव वापस आया था। आरोप है कि इसके बाद उसने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी के जरिए छात्रा की तस्वीर और वीडियो पोस्ट करना शुरू कर दिया। परिवार का आरोप है कि आरोपी उन्हें समझौते के लिए दबाव भी बना रहा था। तमंचा दिखाकर धमकाने का भी आरोप
पीड़ित परिवार ने आरोपी पर तमंचा लेकर घूमने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। पिता के मुताबिक आरोपी धमकी देता था कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इन धमकियों से पूरा परिवार डरा हुआ था। एफआईआर के बाद पुलिस ने पकड़ा
शिकायत मिलने के बाद एयरपोर्ट पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि पुलिस अब फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, उससे किए गए पोस्ट और वायरल फोटो-वीडियो की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)