फर्जी पेमेंट ऐप से ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार:बुलंदशहर में व्यापारियों को 'पेमेंट डन' का मैसेज दिखाकर करते थे ठगी

Oct 07, 2026 - 18:38
0
फर्जी पेमेंट ऐप से ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार:बुलंदशहर में व्यापारियों को 'पेमेंट डन' का मैसेज दिखाकर करते थे ठगी
बुलंदशहर की खुर्जा देहात पुलिस ने फर्जी ऑनलाइन पेमेंट ऐप के जरिए दुकानदारों से ठगी करने वाले चार आरोपियों को बुधवार शाम 5 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी दुकानदारों का QR कोड स्कैन करने के बाद अपने मोबाइल में फर्जी PhonePe ऐप से ‘Payment Done’ का मैसेज दिखाते थे और सामान लेकर फरार हो जाते थे। QR कोड स्कैन कर दिखाते थे फर्जी भुगतान पुलिस के मुताबिक, आरोपी दुकानदारों से सामान लेने के दौरान उनके QR कोड को स्कैन करते थे। इसके बाद मोबाइल में फर्जी पेमेंट ऐप खोलकर भुगतान सफल होने का मैसेज दिखाते थे। दुकानदारों को भुगतान होने का भरोसा होने पर आरोपी सामान लेकर निकल जाते थे। पूछताछ और मोबाइल की जांच में बुलंदशहर, गाजियाबाद और नोएडा समेत कई इलाकों में इस तरह ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है। फर्जी ऐप में करीब 2.5 लाख रुपए के ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री मिली है। कार, मोबाइल और सामान बरामद पुलिस ने राजू चौहान, करण, योगेश तोमर और सन्नी राघव को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हुंडई एक्सेंट कार, बैटरी, सप्लीमेंट प्रोटीन के डिब्बे, फर्जी ऐप वाले मोबाइल फोन, जींस, शर्ट और 2,800 रुपए नकद बरामद हुए हैं। पुलिस अब फर्जी पेमेंट ऐप तैयार करने वाले मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ कर ठगी के अन्य मामलों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User