रामजीलाल सुमन बोले- 2027 में सपा की सरकार बनेगी:कहा- चुनाव बेरोजगारी, महंगाई और बुनियादी मुद्दों पर होना चाहिए
मुजफ्फरनगर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बुधवार शाम PDA संवाद कार्यक्रम में भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। कुकड़ा स्थित मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल में शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम हुआ। सुमन ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और PDA के जरिए सरकार बनाने का दावा किया। बोले- जनता ने सपा की सरकार बनाने का मन बनाया रामजीलाल सुमन ने कहा कि 2027 के चुनाव के लिए सपा से ज्यादा जनता की तैयारी पूरी है। उनके मुताबिक जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव धर्म और भावनाओं के बजाय बेरोजगारी, महंगाई, भूख और प्यास जैसे बुनियादी मुद्दों पर होना चाहिए। चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप रामजीलाल सुमन ने चुनाव आयोग को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है। उनके मुताबिक आयोग ‘मोदी आयोग’ की तरह काम कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग को भाजपा का अंग बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर भी निशाना साधा। बोले- जनता तय करती है सत्ता किसके हाथ में होगी सुमन ने मुख्यमंत्री पद को अस्थायी बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता तय करती है कि सत्ता किसके हाथ में होगी। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा का नाम लेने वाला भी कोई नहीं बचेगा। PDA में हर उपेक्षित वर्ग शामिल- सुमन PDA को लेकर सुमन ने कहा कि देश का हर उपेक्षित और शोषित वर्ग इसके दायरे में आता है। उन्होंने दावा किया कि ये वर्ग समाजवादी पार्टी के साथ है। उनके मुताबिक 2027 में सपा सत्ता में आएगी। चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर चर्चा कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर मुद्दों को उठाने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने की बात कही गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)