फर्रुखाबाद में आशा-संगिनियों का प्रदर्शन:एक कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत, मानदेय बढ़ाने समेत 7 मांगें रखीं

Oct 03, 2026 - 15:43
0
फर्रुखाबाद में आशा-संगिनियों का प्रदर्शन:एक कार्यकर्ता की बिगड़ी तबीयत, मानदेय बढ़ाने समेत 7 मांगें रखीं
फर्रुखाबाद के शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर शनिवार को आशा बहुओं और संगिनी ने धरना प्रदर्शन किया। आशा संगठन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में 50 से अधिक कार्यकर्ता शामिल थीं। यह धरना दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक चला। इस दौरान उन्होंने 7 सूत्रीय मांगें रखीं। उनकी मुख्य मांगें आशा कार्यकर्ता के लिए 21,000 रुपये और संगिनी के लिए 26,000 रुपये मासिक मानदेय लागू करना है। उन्होंने आशा और संगिनी को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की भी मांग की। आशाओं ने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। साथ ही, संगिनी को भ्रमण के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी और आशा-संगिनी को मोबाइल, प्रशिक्षण व बीमा जैसी सुविधाएं दी जाएं। धरना प्रदर्शन के दौरान आशा मीना देवी की हालत बिगड़ गई। उन्हें पानी के छींटे मारे गए और वह धरना स्थल पर ही लेट गईं। हालांकि, कुछ समय बाद उनकी हालत में सुधार हो गया। संगठन ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User