फर्रुखाबाद में बाबा नीब करौरी तपस्या स्थल पर बढ़े श्रद्धालु:‘हनुमान अंश’ फिल्म का असर, पहले 2.5 हजार आते थे, अब 8 से 10 हजार पहुंच रहे

Oct 13, 2026 - 17:40
0
फर्रुखाबाद में बाबा नीब करौरी तपस्या स्थल पर बढ़े श्रद्धालु:‘हनुमान अंश’ फिल्म का असर, पहले 2.5 हजार आते थे, अब 8 से 10 हजार पहुंच रहे
फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद ब्लॉक स्थित बाबा नीब करौरी के तपस्या स्थल पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई है। पहले इस स्थान के बारे में कम लोग जानते थे। ‘हनुमान अंश’ फिल्म में इसका जिक्र होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है। पहले हर मंगलवार को करीब 2 से 2.5 हजार श्रद्धालु दर्शन करने आते थे। अब यह संख्या बढ़कर 8 से 10 हजार तक पहुंच गई है। मंगलवार दोपहर 3 बजे तक करीब 8 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। गोबर और मिट्टी से बनाई थी हनुमान जी की मूर्ति बताया जाता है कि बाबा नीब करौरी ने यहां तपस्या की थी। उस समय उनका नाम लक्ष्मणदास था। उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचने पर उन्होंने अपना परिचय नीब करौरी के रूप में दिया। इसके बाद वे इसी नाम से प्रसिद्ध हो गए। मान्यता है कि उन्होंने यहां गोबर और मिट्टी से हनुमान जी की मूर्ति बनाई थी, जो आज भी स्थापित है। अब दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं। गुफा में आज भी जलती है अखंड ज्योति श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन के बाद बाबा के विग्रह के दर्शन करते हैं। इसके बाद वे उस गुफा में भी जाते हैं, जहां बाबा ने वर्षों तक बैठकर तपस्या की थी। बताया जाता है कि गुफा आज भी कच्ची अवस्था में है। यहां अखंड ज्योति लगातार जलती रहती है। मंगलवार और शनिवार को रहती है भीड़ स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन मंगलवार और शनिवार को विशेष भीड़ रहती है। सुबह 6 बजे से ही दर्शन के लिए लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मंगलवार को दोपहर 1 बजे तक श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। इसके बाद भीड़ कुछ कम हुई। सुरक्षा के लिए गेट के बाहर से लेकर परिसर के अंदर तक पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था रहती है। सोमवार शाम से सजने लगती हैं दुकानें मंगलवार को होने वाली भीड़ को देखते हुए सोमवार शाम से ही दुकानदार यहां पहुंचने लगते हैं। दूर-दराज से लोग दुकानें लगाने आते हैं। मंगलवार को भी परिसर के आसपास प्रसाद और अन्य सामान की दुकानों पर रौनक रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User