एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा:हरदोई में लेखपालों को दिए सख्त निर्देश, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Oct 13, 2026 - 17:40
0
एक दिन की एसडीएम बनी छात्रा:हरदोई में लेखपालों को दिए सख्त निर्देश, सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
हरदोई में बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति 6.0' अभियान के तहत वेणी माधव इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा दिव्यांशी वर्मा को एक दिन के लिए प्रतीकात्मक रूप से उपजिलाधिकारी (SDM) सदर की कमान सौंपी गई। इस दौरान छात्रा ने पूरी जिम्मेदारी और आत्मविश्वास के साथ प्रशासनिक कामकाज संभाला और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम सदर की कुर्सी पर बैठते ही छात्रा दिव्यांशी वर्मा ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा और त्वरित फैसले लिए। उन्होंने तहसील के सभी लेखपालों को निर्देश दिए कि आमजन के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों को बिना किसी देरी के निर्धारित समय सीमा के भीतर ही जारी किया जाए, ताकि लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके अलावा, एक दिन की एसडीएम दिव्यांशी ने जनता दर्शन में आए फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने ग्राम पंचायत रावल से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे ग्रामीणों की पूरी बात सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किए। बेटियों में नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक समझ विकसित करने वाली इस अनूठी पहल के दौरान वास्तविक उपजिलाधिकारी (सदर) गुलाब चंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रा को प्रशासनिक बारीकियों से अवगत कराया और उसका उत्साहवर्धन किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User