फर्रुखाबाद में दो दिन 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित:16- 17 अक्टूबर को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगी आपूर्ति बाधित
फर्रुखाबाद शहर में 16 और 17 अक्टूबर को बिजली बंद रहेगी। ठंडी सड़क स्थित 33/11 केवी बिजली घर के नए डबल सर्किट चौक फीडर के निर्माण कार्य के चलते यह कटौती होगी। दोनों दिन यानी कि आज और कल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक यानी पांच घंटे बिजली नहीं आएगी। चौक फीडर से जुड़े घुमना, खतराना, नेहरू रोड, चौक, लोहाई रोड, स्टेट बैंक, नुनहाई, खड़ियाई, सेनापति, नाला सुमित सुमाल और सुतहट्टी मोहल्लों में पूरी तरह बिजली बंद रहेगी। वहीं, मिल्क डेरी फीडर के अंतर्गत तलैया फजल इमाम, भूरा वाली गली, मुफ्ती शाहलाल, पानी टंकी और रेटगंज इलाकों में भी कुछ देर के लिए बिजली जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी काम पूरे कर लें, ताकि कटौती के दौरान परेशानी न हो। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)