रायबरेली में हत्या के प्रयास का आरोपी उत्तम चौधरी गिरफ्तार:पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने और रॉड से पीटने का आरोप
रायबरेली के मिल एरिया में हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने उत्तम चौधरी को गिरफ्तार किया है। उस पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मारने और रॉड से पीटने का आरोप है। यह घटना 5 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे हुई थी। पीड़ित अंकित झा के भाई मयंक झा पर लोहे की रॉड, फरसे और अवैध हथियार से हमला किया गया था। हमले में मयंक के दाहिने हाथ में दो जगह फ्रैक्चर हुआ और दाहिने पैर में गोली लगी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। अंकित झा की शिकायत पर मिल एरिया थाने में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान मिल एरिया पुलिस टीम ने आरोपी उत्तम चौधरी को इंदिरा नगर गार्डन रोड से पकड़ा। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)