फर्रुखाबाद में गणेश विसर्जन पर आज स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर DIOS ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के विद्यालयों में छुट्टी

Sep 25, 2026 - 07:57
0
फर्रुखाबाद में गणेश विसर्जन पर आज स्कूल बंद:डीएम के निर्देश पर DIOS ने जारी किया आदेश, सभी बोर्ड के विद्यालयों में छुट्टी
फर्रुखाबाद में शुक्रवार को गणेश विसर्जन यात्रा के चलते सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) संजीव कुमार ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। फर्रुखाबाद शहर के साथ-साथ जिले के अन्य इलाकों में भी गणेश विसर्जन की यात्राएं निकलेंगी। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस संजीव कुमार ने यह फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार, गणेश विसर्जन यात्राओं को देखते हुए जिले के सभी राजकीय विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल, मान्यता प्राप्त और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे। हालांकि, अवकाश के दिन सभी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी अपने-अपने कॉलेज में मौजूद रहेंगे। उन्हें सर्वोच्च प्राथमिकता वाले सरकारी कामों को पूरा करना होगा। मालूम होकि जिले में पांचाल घाट के अलावा अन्य स्थानों पर भी मूर्ति का विसर्जन होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User