पेंशनर्स फेडरेशन का प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण की मांग; 29 को देशव्यापी धरना

Sep 25, 2026 - 07:57
0
पेंशनर्स फेडरेशन का प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण की मांग; 29 को देशव्यापी धरना
ऑल इंडिया पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर आगामी 29 सितंबर को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण सहित 12 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष हरगोविंद दयाल श्रीवास्तव ने सभी पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और जनपद के अधिक से अधिक पेंशनर्स से इस धरने में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक के दौरान तहसील जालौन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, कालपी अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, मंत्री मुन्नालाल सविता, संरक्षक स्नेहालता मिश्रा, कोंच अध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव, मंत्री राकेश वेद, माधौगढ़ अध्यक्ष राजेश कुमारी श्रीवास्तव, उरई अध्यक्ष अखिलेश खरे और मंत्री महेश चंद्र बौद्ध ने सदन को आश्वस्त किया कि वे निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कर प्रदर्शन को पूरी तरह सफल बनाएंगे। इस अवसर पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अंगद सिंह राजावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानसिंह राजपूत, जिला मंत्री रामेश्वर दयाल कुशवाहा, अपर जिला मंत्री हरिराम ओमरे, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह निरंजन, शिवनाथ सिंह कुशवाहा, अंबिका प्रसाद राजपूत, प्रभा शुक्ला, अनिल श्रीवास्तव व रामसिंह सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में अनूप कुमार पांडे, दुष्यंत कुमार, हरिमोहन और सुरेश चंद्र वर्मा आदि ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की और 29 सितंबर के धरने को सफल बनाने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User