फर्रुखाबाद में जहर खाने से युवक की मौत:पत्नी के मायके से न लौटने पर परेशान था, तंबाकू गोदाम में नौकरी करता था

Oct 11, 2026 - 19:50
0
फर्रुखाबाद में जहर खाने से युवक की मौत:पत्नी के मायके से न लौटने पर परेशान था, तंबाकू गोदाम में नौकरी करता था
फर्रुखाबाद में कायमगंज के प्रेम नगर निवासी 24 वर्षीय बृजेश ने रविवार को घर के बाहर खेतों में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान शाम 5:15 बजे उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवाकर पुलिस को सूचना दी। परिजनों के मुताबिक, बृजेश को उसका भाई सनी पहले कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे उसे अस्पताल पहुंचाया गया। यहां शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिजन उसे लेकर नहीं गए। बृजेश तंबाकू के गोदाम में काम करता था। उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी पिछले पांच महीने से मायके में रह रही थी। भाई सनी ने बताया कि बृजेश पत्नी को वापस बुलाने भी गया था, लेकिन वह नहीं आई। बृजेश छह भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता भी मजदूरी करते हैं। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User