अमित सिद्धार्थ बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष:गाजीपुर में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सिफारिश पर मिली जिम्मेदारी

Oct 11, 2026 - 19:50
0
अमित सिद्धार्थ बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष:गाजीपुर में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सिफारिश पर मिली जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने अमित सिद्धार्थ को अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। उन्हें गाजीपुर में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने रविवार को यह नियुक्ति की। यह फैसला प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सिफारिश पर हुआ है। अमित सिद्धार्थ कासिमाबाद तहसील के रामगढ़ के रहने वाले हैं। अमित सिद्धार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक रहे हैं। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में ब्लॉक संयोजक, कासिमाबाद तहसील संयोजक और जिला संयोजक (एसएफएस) जैसे पद संभाले हैं। वह पहले भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में जिला मंत्री भी रह चुके हैं। उनके मनोनयन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने उन्हें बधाई दी और उनके अनुभव को पार्टी के लिए उपयोगी बताया। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय समेत कई अन्य नेताओं ने भी प्रसन्नता व्यक्त की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User