फर्रुखाबाद में जमीन हड़पने के लिए दादी की हत्या:पोते ने हंसिए से किए थे कई वार, आरोपी गिरफ्तार; 14 बीघा जमीन के लिए बहन को भी बंधक बनाया था
फर्रुखाबाद में नवाबगंज नगर के बबना तिराहा स्थित मकान में 55 वर्षीय लक्ष्मी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका के पति जगमोहन शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने उनके भाई रामरतन के नाती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में जमीन हड़पने के उद्देश्य से लक्ष्मी देवी की हंसिए से हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देखिए 2 तस्वीरें-
घटना के बाद आरोपी घर में ही मौजूद मंगलवार को जगमोहन शर्मा अपनी पुत्री शिल्पी के साथ मैनपुरी दवा लेने गए थे। घर पर उनकी पत्नी लक्ष्मी देवी अकेली थीं। दोपहर करीब 12 बजे परिवार का ही किशोर आरोपी घर पहुंचा। आरोप है कि उसने लक्ष्मी देवी पर हंसिए से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी घर में ही मौजूद रहा। आरोपी ने पूछताछ में बताया पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान लक्ष्मी देवी ने बचने के लिए इधर-उधर भागने का प्रयास किया। आरोपी उन्हें खींचकर कमरे के अंदर ले गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना के संबंध में कई बातें बताईं और उसका व्यवहार सामान्य नहीं लग रहा था। हालांकि, आरोपी के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। रस्सी से बांधकर कमरे में बंद किया घटना के कुछ देर बाद आरोपी की बहन मानवी और दादी मिथलेश बाजार से घर पहुंचीं। दरवाजा अंदर से बंद था। मानवी छत के रास्ते घर के अंदर पहुंची तो आरोप है कि आरोपी ने उसे पकड़कर गला दबाया और रस्सी से बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मिथलेश पर भी हंसिए से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गईं। दोनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। घर के अंदर लक्ष्मी देवी का लहूलुहान शव पड़ा मिला। परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और बबना तिराहे पर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड तारासिंह और को सूचना दी। होमगार्ड ने आरोपी को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)