फर्रुखाबाद में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना, जनता के अधिकार छीनने का आरोप

Oct 08, 2026 - 19:56
0
फर्रुखाबाद में कांग्रेसियों का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना, जनता के अधिकार छीनने का आरोप
फर्रुखाबाद में गुरुवार शाम कांग्रेस पदाधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता शाम करीब 5:30 बजे टाउन हॉल स्थित गांधी प्रतिमा के पास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद सभी वहां से चले गए। इस दौरान थाना मऊदरवाजा पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, शहर अध्यक्ष एडवोकेट अंकुर मिश्रा, प्रदेश सचिव अर्चना राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा और पूर्व शहर अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। जिलाध्यक्ष बोलीं- नेताओं से अभद्रता की जा रही जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी ने प्रदर्शन को ‘काला दिवस’ बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने से रोका जा रहा है और उनके साथ अभद्रता की जा रही है। उन्होंने कहा कि संविधान खतरे में है। शहर अध्यक्ष ने कहा- लोकतंत्र की हत्या का विरोध शहर अध्यक्ष अंकुर मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के अधिकार छीने जा रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने करीब एक घंटे तक गांधी प्रतिमा के पास धरना दिया और फिर वहां से चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User