फतेहपुर में पीड़ित परिवार की मदद:राशन देकर और आर्थिक सहायता कर घायलों के इलाज का दिया भरोसा
फतेहपुर के मलवां विकास खंड साईं गांव में घर गिरने से मां और दो पुत्रियों गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पीड़ित परिवार से मिलने श्री बालाजी सेवा न्यास बिंदकी के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर, अनूप गुप्ता, युवा उद्यमी रजनीकांत अवस्थी और युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ पहुंचे। उन्होंने सूखा राशन, आटा, दाल, चावल, तेल, चीनी, ब्रेड, तिरपाल आदि देकर त्वरित आर्थिक मदद प्रदान की। मंगलवार सुबह बारिश के चलते कच्चे बरामदे में खाना बना रही अनीता और उनकी दो पुत्रियां, मासूम वैशाली और जानवी, मलबे में दब गई थीं। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मां और दोनों बेटियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। समाजसेवी लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने पीड़ित परिवार को उचित इलाज और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)