फर्रुखाबाद में किसानों का प्रदर्शन:जलभराव निकासी को लेकर सौंपा ज्ञापन, एसडीएम को बताई खेतों की समस्या
फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज तहसील में शनिवार को जिला योजना समिति के सदस्य महेश चंद्र शाक्य के नेतृत्व में किसान तहसील पहुंचे। उन्होंने हाथों में लिखी हुई पट्टिका लेकर धरने पर बैठ गए। मामले की जानकारी पर एसडीएम पहुंचे और किसानों ने उन्हें ज्ञापन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया। महेश चंद्र शाक्य, जो कंपिल नगर पंचायत के सभासद भी हैं, ने किसानों के साथ मिलकर धरना दिया। धरने के दौरान एसडीएम ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। ज्ञापन में बताया गया कि नगर पंचायत कंपिल का गंदा पानी निकासी की संक्षिप्त व्यवस्था न होने के कारण कंपिल से भोगपुर जाने वाले मार्ग पर बह रहा है। इसके साथ ही आसपास के गरीब किसानों के खेतों में भी पानी भर गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)