फर्रुखाबाद में कोल्ड-स्टोर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:चाची की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी पल्लेदार फरार, पुलिस जांच में जुटी

Oct 17, 2026 - 11:31
0
फर्रुखाबाद में कोल्ड-स्टोर में किशोरी से दुष्कर्म का आरोप:चाची की शिकायत पर केस दर्ज, आरोपी पल्लेदार फरार, पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के एक कोल्ड स्टोर में 16 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की चाची की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पल्लेदार गौरव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस कोल्ड स्टोर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ मामले की जांच कर रही है। शिकायत के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे किशोरी कोल्ड स्टोर में ठंडा पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान वहां काम करने वाले पल्लेदार गौरव ने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और भाई-बहन को जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पहले नहीं बताई बात परिजनों के मुताबिक, धमकी के डर से किशोरी ने शुरुआत में घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। बाद में उसने अपनी चाची को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद से आरोपी गौरव कोल्ड स्टोर नहीं आ रहा है। माता-पिता की मौत के बाद चाची के पास रहती है किशोरी दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। ऐसे में वह अपने भाई-बहनों के साथ कोल्ड स्टोर में रहने वाली चाची के पास रहती है। मऊ दरवाजा थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User