गोंडा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास महिलाओं-लड़कियों में मारपीट:गाली-गलौज के बाद खींचे बाल,सड़क पर एक दूसरे को पटककर की मारपीट

Oct 17, 2026 - 11:31
0
गोंडा में दुर्गा पूजा पंडाल के पास महिलाओं-लड़कियों में मारपीट:गाली-गलौज के बाद खींचे बाल,सड़क पर एक दूसरे को पटककर की मारपीट
गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरकौली गांव से एक मारपीट का वीडियो आज शनिवार सुबह 11 बजे बजे सामने आया है जो शनिवार बीती रात 10:00 बजे करीब का बताया जा रहा है। जहां तुरकौली गांव में बने दुर्गा पूजा पंडाल के बगल दो गुटों की महिलाएं और लड़कियां आपस में गाली गलौज करके एक दूसरे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट करती हुई नजर आ रही है। वीडियो में साफ आप देख सकते हैं पहले दोनों गुटों की महिलाओं और लड़कियों के बीच गाली गलौज हो रहा है फिर इन दोनों गुटों की महिलाएं और लड़कियां आपस में एक दूसरे के बाल को खींच करके जमकर मारपीट कर रही है। मारपीट का वीडियो आज शनिवार सुबह 11 बजे सामने आया है जिसके बाद अब नवाबगंज थाने की पुलिस ने पूरे मामले को लेकर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तुरकौली गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है उसे दुर्गा पूजा कार्यक्रम से शामिल होकर के दो लड़कियां अपने-अपने घरों को जा रही थी। जहां दोनों से पहले रास्ते में आपसी कहासुनी हुई फिर दोनों जब पंडाल के ठीक बगल अपने घर पहुंचने वाली थी इसी दौरान दोनों के बीच में फिर गाली गलौज हुआ। लड़कियों की विवाद के दौरान ही दोनों लड़कियों के घर की महिलाएं आ गई और फिर महिलाओं महिलाओं में गाली-गलौज होने के साथ-साथ मारपीट शुरू हो गया। जिसका वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर के सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। नवाबगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है जांच में जो भी निकाल कर आएगा उसके आधार पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच में निकाल कर आया है कि इन लोगों का पहले आपस में गाली गलौज हुआ और फिर इन लोगों ने आपस में ही एक दूसरे के साथ मारपीट किया है वायरल वीडियो का भी नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा गंभीरता पूर्वक संज्ञान लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User