फर्रुखाबाद में मतदाता सूची अभियान में कम लोग पहुंचे:बीएलओ करते रहे इंतजार, बूथों पर आवेदन करने वालों की संख्या दोपहर तक रही कम

Oct 17, 2026 - 16:41
0
फर्रुखाबाद में मतदाता सूची अभियान में कम लोग पहुंचे:बीएलओ करते रहे इंतजार, बूथों पर आवेदन करने वालों की संख्या दोपहर तक रही कम
फर्रुखाबाद में शनिवार को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे, लेकिन शहर में लोग कम संख्या में आवेदन करने पहुंचे। दोपहर 1 बजे तक कई बूथों पर एक या दो ही लोगों ने आवेदन किया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए यह अभियान 17 और 24 अक्टूबर को चलाया जा रहा है। शनिवार को सुबह 10 बजे से ही बीएलओ बूथों पर पहुंच गए थे। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में बने आठ बूथों पर दोपहर 1 बजे तक सिर्फ आठ लोगों ने आवेदन किया। वहीं, बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के 13 बूथों पर दोपहर सवा एक बजे तक किसी बूथ पर दो तो किसी पर तीन लोगों ने ही आवेदन किया था। यहां सवा एक बजे कोई भी आवेदक मौजूद नहीं था। बीएलओ ने बताया शाम 4 बजे तक वह लोग यहां रहेंगे। उन्होंने बताया 24 अक्टूबर को भी कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से जुड़ने के लिए आवेदन कर सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User