बहराइच में किसान गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे:समर्थन मूल्य 600 रुपये करने, बकाया भुगतान और कर्ज माफी की मांग
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन किया। बहराइच में अध्यक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को करीब तीन बजे किसान गन्ना लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि महंगाई के मुकाबले गन्ने का मौजूदा मूल्य बहुत कम है। किसानों ने गन्ने का मूल्य कम से कम 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की भी मांग की। किसानों ने कृषि कर्ज माफ करने की भी मांग उठाई। आंधी-तूफान से खराब हुई धान की फसल को एमएसपी पर खरीदने की मांग की गई। किसानों का कहना है कि गुणवत्ता में कमी के बावजूद सरकार खरीद सुनिश्चित करे। प्रदर्शन के बाद, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा गया। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)