फर्रुखाबाद में नाराज पोते ने बाबा को मारी गोली:दूसरे ने पहुंचाया अस्पताल, जमीन बेचने का था मामला
फर्रुखाबाद के जहानगंज थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार शाम जमीन बेचने के विवाद में पोते ने अपने बाबा को गोली मार दी। दो गोलियां लगने से गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दूसरे पोता शिवा बाइक से इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। कंधे और पेट में लगी गोली गजेंद्र घर से करीब 500 मीटर दूर एक मकान में लेटे थे। इसी दौरान नाती अंकित ने 315 बोर के तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली गजेंद्र के कंधे और पेट में लगी। ग्रामीणों के मुताबिक, गोली मारने के बाद अंकित कुछ देर मौके पर ही बैठा रहा। इसी दौरान उसकी बहनें अन्नू (15) और तन्नू (13) भी वहां पहुंच गईं। अन्नू आरोपी अंकित को बचाकर दूसरे मकान में ले गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जहानगंज पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस को मौके से तमंचा और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी है। बीमारी के इलाज लिए बेची थी जमीन बताया गया कि गजेंद्र ने बीमारी के इलाज के लिए हाल ही में करीब 10 बीसवा जमीन बेची थी। इसी बात को लेकर अंकित नाराज था। परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)