बुलंदशहर में व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह की धमकी दी:मुकदमे से नाराज था, बेटी ने पुलिस सूचना दी; समझाकर शांत कराया
बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में रविवार को एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने व्यक्ति को समझा-बुझाकर शांत कराया और सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पड़ोसी से विवाद के बाद दर्ज हुई थी FIR सीओ खुर्जा शोभित कुमार के मुताबिक, 27 सितंबर 2026 को राजकुमार और उसके परिजनों का पड़ोसी अनिल के परिवार से विवाद और मारपीट हुई थी। इस मामले में अनिल की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। इसमें राजकुमार और उसके परिजन नामजद आरोपी हैं। क्रॉस मुकदमा दर्ज कराने का बना रहा था दबाव पुलिस के अनुसार, अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से राजकुमार और उसका परिवार नाराज था। वे दूसरे पक्ष के खिलाफ भी क्रॉस मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे। इसी बात को लेकर रविवार, 4 अक्टूबर को राजकुमार ने अपने घर के अंदर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की धमकी दी। बेटी ने डायल-112 पर दी सूचना राजकुमार की बेटी ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल-112, स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने राजकुमार को समझाया और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद राजकुमार को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
सीओ खुर्जा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)