फर्रुखाबाद में नवरात्रि-दशहरा की तैयारियों का निरीक्षण:डीएम-एसपी ने मंदिरों और मेला स्थलों का लिया जायजा, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग के निर्देश
फर्रुखाबाद में शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व से पहले शनिवार शाम करीब 4:30 बजे डीएम डॉ. अंकुर लाठर और एसपी आरती सिंह ने मंदिरों और मेला स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने शीतला देवी मंदिर, क्रिश्चियन कॉलेज ग्राउंड, मठिया देवी मंदिर और गुरुगांव देवी मंदिर की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। साफ-सफाई, पेयजल और भीड़ नियंत्रण पर जोर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिरों और मेला स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने को कहा। भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही आवारा पशुओं को हटाने और जगह-जगह कूड़ेदान लगाने को कहा। मंदिर प्रशासन को भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी फुटेज साझा करने में सहयोग मांगा अधिकारियों ने व्यापारियों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी फुटेज साझा करने में सहयोग मांगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। नवरात्रि के पहले दिन सुबह 6 बजे खुलेंगे कपाट गुरुगांव देवी मंदिर के पुजारी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन रविवार सुबह 6 बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे। इसके बाद महाआरती होगी। अष्टमी पर मंदिर में विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। पुजारी के मुताबिक, नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंचते हैं। बढ़पुर देवी मंदिर में सजावट जारी बढ़पुर देवी मंदिर में भी नवरात्रि को लेकर सजावट की जा रही है। शनिवार शाम 5 बजे तक मंदिर में लाइटिंग लगाने का काम जारी था। मंदिर परिसर में झूमर लगाए जा रहे थे। मुख्य द्वार को झालरों से सजाया गया है। इसके अलावा रंग-बिरंगी लाइटें भी लगाई गई हैं। देखें नवरात्रि की फोटो…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)