फर्रुखाबाद में रावण,कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले खड़े किए गए:रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकरण-मेघनाथ के पुतले 50-50 फीट के, तीनों पुतलों में 600 लगाए गए सुतली बम
फर्रुखाबाद के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले खड़े कर दिए गए हैं। रावण का पुतला 70 फीट ऊंचा है, जबकि कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले 50-50 फीट के हैं। तीनों पुतलों में कुल 600 सुतली बम लगाए गए हैं। इन्हें कानपुर के कारीगरों ने करीब एक हफ्ते में तैयार किया है। दशहरा के मौके पर यहां एक बड़ा कार्यक्रम होता है। शाम 3 बजे सरस्वती भवन रेलवे रोड से भगवान राम और लक्ष्मण की शोभायात्रा निकलेगी। यह शोभायात्रा शाम 6 बजे तक क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मैदान पहुंचेगी, जहां पुतलों का दहन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोग आते हैं। सुरक्षा के लिए मैदान में 400 बांस-बल्लियों से बैरिकेडिंग की गई है। पुतलों से करीब 20 फीट की दूरी पर बैरिकेडिंग है, ताकि कोई पास न जा सके। रूट डायवर्जन भी किया गया है। मैदान के बाहर और अंदर दुकानें भी लगाई जा रही हैं। सेल्फी ले रहे लोग रावण के पुतले के पास लोग सेल्फी लेने के लिए भी पहुंच रहे हैं। बच्चे हो या युवा यहां सेल्फी ली जा रही है। फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)