हार्दिक पांड्या ने जीता फैंस का दिल:जबरा फैन से मिलकर बढ़ाया मदद का हाथ, घर दिलाने का भी किया वादा

Oct 20, 2026 - 12:32
0
हार्दिक पांड्या ने जीता फैंस का दिल:जबरा फैन से मिलकर बढ़ाया मदद का हाथ, घर दिलाने का भी किया वादा
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने जबरा फैन पर प्यार लुटाते और उसकी मदद करते नजर आ रहे हैं। लखनऊ के मोहनलालगंज के रहने वाले रवि कुमार ने पसंदीदा क्रिकेटर से मिलने के लिए दो महीने तक ट्रैवल किया। इसके बाद उसकी मुलाकात हुई। हार्दिक ने उसे मदद का भरोसा दिया है। दो महीने की तलाश और कभी न हार मानने वाला जज्बा हार्दिक से मिलने का रवि का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। रवि के मुताबिक, करीब दो महीने पहले वह हार्दिक की एक झलक पाने की उम्मीद में लखनऊ से मुंबई पहुंचा था, लेकिन तब मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बावजूद उसने हार नहीं मानी और वह मुंबई से बेंगलुरु तक पहुंच गया। आख़िरकार, बेंगलुरु एयरपोर्ट के पास उसकी यह लंबी तलाश पूरी हुई और उसकी मुलाकात हार्दिक पांड्या से हो गई। रवि ने बताया कि हार्दिक ने उसे घर लौटने के लिए 19 तारीख का फ्लाइट टिकट भी दिलवाया था, लेकिन बदकिस्मती से एयरपोर्ट जाते वक्त रास्ते में उसका टिकट कहीं गिर गया। जब भावुक हो गए हार्दिक पांड्या मुलाकात के दौरान जब हार्दिक ने रवि के संघर्ष और उसकी जिंदगी की कहानी सुनी, तो वह बेहद भावुक हो गए। एक बड़े भाई की तरह उन्होंने तुरंत अपने मैनेजर को बुलाकर रवि के लिए फ्लाइट के टिकट का दोबारा इंतजाम करने का निर्देश दिया। इतना ही नहीं, हार्दिक ने अपनेपन के साथ रवि से पूछा कि अगर उसे किसी और चीज की भी जरूरत है, तो वह बेझिझक बता सकता है। हार्दिक का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत रहा है। संघर्षों से भरी रही है रवि की जिंदगी रवि कुमार की निजी जिंदगी शुरू से ही कठिनाइयों से भरी रही है। उन्होंने बताया कि जब वह महज दो साल के थे, तभी उनके माता-पिता का साया सिर से उठ गया था। वर्तमान में उनके परिवार में एक बड़ा भाई, भाभी और एक शादीशुदा बहन हैं। रवि के दिल में पिछले 6 सालों से हार्दिक पांड्या के प्रति दीवानगी है। शुरुआती दिनों में उनके पास खुद का मोबाइल तक नहीं था, इसलिए वह दूसरों के फोन से मिन्नतें कर हार्दिक के मैच देखा करते थे। बाद में उन्होंने दिन-रात मजदूरी करके पैसे जोड़े और सिर्फ हार्दिक के वीडियो और मैच देखने के लिए अपना खुद का फोन खरीदा था। घर दिलाने का किया वादा फिलहाल रवि अपने परिवार के साथ लखनऊ के मोहनलालगंज में एक किराए के मकान में रहते हैं। बातचीत के दौरान जब रवि ने अपनी आर्थिक तंगी और खुद की छत न होने का दर्द साझा किया, तो हार्दिक पांड्या ने अपनी दरियादिली दिखाते हुए उसे घर दिलाने का भी वादा किया है। मैदान के बाहर हार्दिक पांड्या की इस इंसानियत और बड़े दिल की अब चारों तरफ तारीफ हो रही है और उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User