फर्रुखाबाद में तेज आंधी-बारिश से पेड़ गिरे:ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ी, पांचाल घाट का रास्ता बंद
फर्रुखाबाद से पांचाल घाट जाने वाला रास्ता पूरी तरह ठप हो गया। एक ऑटो भी पेड़ की चपेट में आकर पलट गया, गनीमत रही कि उसमें कोई मौजूद नहीं था। अमृतपुर क्षेत्र में भी कई रास्ते बंद हैं। देहात इलाकों जैसे कमालगंज, राजेपुर और फतेहगढ़ में ओले गिरने से किसानों की फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। पांचाल घाट का रास्ता बंद होने से हरदोई, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर जाने वाली बसें मसेनी चौराहा होकर इटावा-बरेली हाईवे से जा रही हैं। अमृतपुर क्षेत्र में सड़क से पेड़ हटाने का काम जारी है। इसके अलावा अमृतपुर तहसील क्षेत्र की बात करें तो अमृतपुर और राजेपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से यातायात अवरुद्ध दुआ वहीं गुरुवार की सुबह वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। हालांकि वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा पेड़ों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा अमृतपुर में तेज आंधी और बारिश से शहीद स्मारक की दीवार पर पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं विद्युत लाइन पर भी पेड़ गिर गया ऐसे में पांच विद्युत पोल भी टूट गए। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी पूरी तरह से कैमरा गई है। राजेपुर और कमालगंज और फतेहगढ़ में बारिश के दौरान ओले गिरे। हालांकि ओले कुछ समय ही गिरे। लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों का कहना था कि बीते दिनों सितंबर माह में हुई बारिश से फसल गिर गई थी। अब ओले भी फसल को नुकसान पहुंचाएंगे। किसानों ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश हुई है ऐसे में खेतों में खड़ी धान की फसल गिर गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)