फर्रुखाबाद में ट्रेलर से टकराई बाइक:पल्लेदार की मौत, ओवरटेक करते समय हादसा, नेशनल हाईवे पर हादसा
फर्रुखाबाद में इटावा बरेली नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक हादसा हुआ। ओवरटेक करते समय एक बाइक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार मोहन (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे 11 बजे करीब लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया। शुक्रवार की सुबह 8 बजे करीब उसकी शिनाख्त हुई। मोहन राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव के रहने वाले थे और पल्लेदारी का काम करते थे। वह रोज फर्रुखाबाद काम पर आते-जाते थे। गुरुवार रात जब वह वापस लौट रहे थे, तभी जमापुर चौराहा के पास अल्लाहगंज की तरफ से आ रहे ट्रेलर से उनकी बाइक टकरा गई। पुलिस ने घायल मोहन को लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों ने उनकी पहचान की। मोहन शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे सुमित, प्रियंका और सपना हैं। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी मौत से पत्नी शीला और मां रामा देवी सदमे में हैं। राजेपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह ने बताया कि ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ट्रेलर से टकराई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)